विशाल राजपूत ने पठानिया व आकाश शर्मा का किया भव्य स्वागत,मशाल रैली में शामिल हुए

Must Read

विशाल राजपूत ने पठानिया व आकाश शर्मा का किया भव्य स्वागत,मशाल रैली में शामिल हुए

नमस्ते कोरबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत मशाल यात्रा रैली का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट मशाल रैली का आयोजन करने कोरबा जिला प्रवास पर रहे।

मंगलवार को कोरबा शहर में मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस मशाल रैली में शामिल होने के लिये युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी कोरबा पहुंचे और मशाल रैली में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के अलावा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सीएसईबी चौक पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत की अगुवाई में श्री पठानिया व आकाश शर्मा का जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासचिव विशाल सिंह राजपूत के अलावा मनोद मनोहर, आशीष बंजारे, ऋतिक दास, रिंकू, विनय, निखिल बंजारी, अभिषेक, शुभम आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और मशाल रैली में शामिल होकर राहुल गांधी की आवाज बुलंद की।

Read more :- कोरबा में मशाल जुलूस से गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सचिन पायलट समेत दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सड़कें बदहाल, शेड में फॉल्स सीलिंग पर लाखों खर्च!सीएसईबी चौक के काम पर उठे सवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- पहले सड़क और नालियां बनाएं

सड़कें बदहाल, शेड में फॉल्स सीलिंग पर लाखों खर्च!सीएसईबी चौक के काम पर उठे सवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- पहले...

More Articles Like This

- Advertisement -