Tuesday, February 10, 2026

कच्ची शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नकटीखार के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टरेट

Must Read

कच्ची शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नकटीखार के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टरेट

नमस्ते कोरबा :- जिले के ग्राम नकटीखार में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से खुलेआम कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। शराब के कारण आए दिन विवाद, झगड़े और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची शराब के सेवन से युवा पीढ़ी भी प्रभावित हो रही है और कई लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण यह धंधा लगातार फल-फूल रहा है।

कलेक्टरेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Read more :- ऊर्जाधानी कोरबा बना ‘मच्छरों की राजधानी’,जनता अपने दम पर लड़ रही मच्छरों से जंग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बांगो जलाशय में ठेका व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी मछुआरों का प्रदर्शन, 22 समितियों ने सौंपा ज्ञापन

बांगो जलाशय में ठेका व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी मछुआरों का प्रदर्शन, 22 समितियों ने सौंपा ज्ञापन नमस्ते कोरबा। मिनीमाता हसदेव...

More Articles Like This

- Advertisement -