टीपी नगर में यातायात जाम नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही

Must Read

टीपी नगर में यातायात जाम नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही

नमस्ते कोरबा : कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र टीपी नगर में यातायात जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की।

कॉफी हाउस के सामने हार्डवेयर दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामान रख देने से सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनती थी।

पुलिस और निगम की टीम ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी, लेकिन चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्यवाही की गई। सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया गया और दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।

यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विकास शुक्ला, विमल गोयल,नगर निगम के कर्मचारी और यातायात विभाग के आरक्षक मौजूद रहे,

Read more :- युवती को परेशान करते व्यक्ति का वीडियो वायरल,पुलिस ने कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को भेजा जेल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज नमस्ते कोरबा :- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शिवाजी...

More Articles Like This

- Advertisement -