Saturday, December 27, 2025

बाघ ने किया 3 मवेशियों पर हमला,कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम जलके का मामला

Must Read

बाघ ने किया 3 मवेशियों पर हमला,कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम जलके का मामला

नमस्ते कोरबा :- जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम जलके में बीते रात्रि तीन किसानों के मवेशियों को बाघ ने पंजे से हमला कर घायल कर दिया।घटना के संबंध में जलके सर्किल के परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अमित कुजूर ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सोमवार बीते रात्रि में ग्राम जलके के मोहल्ला तेदुटिकरा में निवासरत परदेशी, एवं ठाकुर राम पंडों के दो मवेशियों को रात ढाई बजे के लगभग बाघ ने पंजे से हमला कर दिया। मोहल्ले के लोग बाघ के गुर्राहट से सतर्क हो गए और एक टीम बना कर हो हल्ला करने लगे तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

इसके पश्चात ग्राम के बनिया पारा वार्ड नम्बर 8 के निवासी दिनेश कुमार जायसवाल के घर में बंधे एक दुधारू गाय के ऊपर बाघ ने लगभग साढ़े चार बजे हमला कर दिया जिससे उसके चारों ओर पंजे के निशान हैं। सुबह उठते ही मवेशी मालिक ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक बाघ केंद्ई रेंज के पाली सर्किल अंतर्गत साल्हे पहाड़ मेंअपनी नींद पुरी कर रहा था। उक्त बाघ का लोकेशन एवं अधिकारियों के जानकारी अनुसार एम सी बी जिले की ओर जाने की संभावना बनी हुई है। क्षेत्र में बाघ आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इधर वन विभाग पुरे अलर्ट के साथ क्षेत्र में मुनादी करा रहा है।

Read more :- कलेक्टर की अनुमति के बिना छुट्टी नहीं,ट्रांसफर पर भी लगा बैन,नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता की गाइडलाइन जारी

जरा सी चुक और हो सकता था गंभीर हादसा,खाना पकाने गैस चूल्हे के पास गई महिला के सामने आया कोबरा सांप,देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,370SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा नमस्ते कोरबा :- जिले में धान खरीदी...

More Articles Like This

- Advertisement -