Saturday, June 7, 2025

शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया,चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार और टीवीएस स्कूटी ले उड़े

Must Read

शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया,चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार और टीवीएस स्कूटी ले उड़े

नमस्ते कोरबा :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र अतर्गत शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार (CG 18 J 3707) और टीवीएस स्कूटी (CG 12 B 2460) ले उड़े। इसके अलावा, घर के अंदर अलमारियां टूटी-फूटी मिलीं और सामान बिखरे हुए पाए गए।

पूरा मामला शिवाजी नगर प्लॉट नंबर 269/10 का है। घर के मालिक मनोज कुमार पैकरा रायपुर में मत्स्य विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता पैकरा कोरबा में शासकीय शिक्षिका हैं। पूरा परिवार अभी गर्मी की छुट्टी बिताने देहरादून-केदारनाथ की ओर गया हुआ है।

आज सुबह जब मोहल्ले वालों ने देखा कि पड़ोसियों का ताला टूटा हुआ है और गाड़ियां भी खड़े नहीं हैं, तो उन्होंने पड़ोसी को कॉल किया। जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे। आंगन में खड़ी गाड़ियां गायब थीं। पड़ोसियों ने मनोज कुमार पैकरा को कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

मनोज कुमार पैकरा ने अपने साले राजेश कुमार कंवर को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस कंप्लेंट करने को कहा। राजेश कुमार तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Read more : ढाई साल के मासूम को व्यापारी की मदद से पुलिस ने मिलाया परिवार से,खेलते खेलते पहुंच गया था पीजी कॉलेज के समीप 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के द्वारा पदोन्नति सूची जारी,निरीक्षक विवेक शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के द्वारा पदोन्नति सूची जारी,निरीक्षक विवेक शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

- Advertisement -