Tuesday, February 24, 2026

सड़क बनी पार्किंग तो पुलिस बनी सख्त,22 ट्रेलर चालकों पर गिरी गाज

Must Read

सड़क बनी पार्किंग तो पुलिस बनी सख्त,22 ट्रेलर चालकों पर गिरी गाज

नमस्ते कोरबा :- शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और बेतरतीब खड़े ट्रेलरों के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रेलरों पर शिकंजा कसते हुए 22 चालकों पर कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया।

यातायात पुलिस के अनुसार, कुदुरमाल पुल के बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ट्रेलर चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देने से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए बुधवार को विशेष अभियान चलाकर ऐसे ट्रेलरों को लॉक किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बार-बार समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए 48 घंटे का समय भी निर्धारित किया गया है, इसके बाद भी यदि वाहन नहीं हटाए गए तो उन्हें जब्त कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा।

यातायात विभाग ने ट्रेलर मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Read more :- बालकों के तिलईदाड़ गांव में 12 फीट का विशालकाय किंग कोबरा मिला, वन विभाग व नोवा नेचर टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -