Sunday, February 15, 2026

कोरबा से जशपुर रवाना हुई यात्री बस कोरकोमा बताती के पास दुर्घटनाग्रस्त,लगभग दो दर्जन यात्री घायल

Must Read

कोरबा से जशपुर रवाना हुई यात्री बस कोरकोमा बताती के पास दुर्घटनाग्रस्त,लगभग दो दर्जन यात्री घायल

नमस्ते कोरबा: कोरबा से जशपुर रवाना हुई एक यात्री बस आज कोरकोमा बताती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कुछ यात्री स्वयं ही बस से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शेष यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। यह दुर्घटना दो थाना क्षेत्रों – करतला और रजगामार की सीमा पर हुई है।  रजगामार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,

Read more :- हाथी को यूं ही नहीं कहा जाता सबसे समझदार जानवर,देखिए वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कोरबा में निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात

महाशिवरात्रि पर कोरबा में निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर के पीएच...

More Articles Like This

- Advertisement -