कोरबा जिले के अड़सरा ग्राम पंचायत में रहने वाले पंडो जनजाति के परिवार को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Must Read

कोरबा जिले के अड़सरा ग्राम पंचायत में रहने वाले पंडो जनजाति के परिवार को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

नमस्ते कोरबा : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जहां देशभर में लाखों परिवारों को मिल रहा है, वहीं कोरबा जिले के अड़सरा ग्राम पंचायत में रहने वाले पंडो जनजाति के परिवार आज भी इस योजना से वंचित हैं। ना पक्के मकान हैं, ना शुद्ध पेयजल, और जंगल में रहने की वजह से जंगली जानवरों का भी खतरा बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों के लिए ये परिवार सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गए हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं।

कोरबा जिले के पोड़ी विकासखंड के अड़सरा ग्राम पंचायत में पंडो जनजाति के लगभग 35 परिवार अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इन परिवारों के पास ना तो रहने के लिए पक्के मकान हैं और ना ही शुद्ध पेयजल की सुविधा। ये लोग मिट्टी और झोपड़पट्टियों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे बीते तीन सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध तक नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई खतरनाक जंगली जानवर भी घूमते हैं, जिससे उनके परिवारों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है।

इस मामले पर जब जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सीईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही इस सर्वे में वंचित पंडो परिवारों को शामिल कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर ये परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से इसी तरह वंचित रहेंगे?

Read more:- देखिए लाइव वीडियो,कोरबा के पाली बिलासपुर हाईवे में कैसे गैस टैंकर ने मालवाहक को मारी टक्कर

कोरबा जिले में पंडो आदिवासियों को गंभीर संक्रमण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन नमस्ते कोरबा - युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने...

More Articles Like This

- Advertisement -