*कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण*

Must Read

*कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण*

नमस्ते कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम सरभोंका में स्थित बालक प्री-मैट्रिक आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सुविधाओं, स्वच्छता, और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली।

*आश्रम में बच्चों से गतिविधियों की ली जानकारी, सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन*

उन्होंने आश्रम अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मीनू अनुसार सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा, कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने यहाँ सिलेंडर के माध्यम से पकने वाले भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।

*कम उपस्थिति पर बच्चों की उपस्थिति बढाने के दिए निर्देश*

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम में दर्ज बच्चों में से 15 के अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में दर्ज बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम श्री तुलाराम भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Read more:- एक मां की गुहार सुन लो सरकार,पांच माह से बेटी लापता,बेटी की तलाश में मां भटक रही है दर,दर

मोदी जी की गारंटी पूरी करने की मांग को लेकर रसोईया संघ ने किया प्रदर्शन,बड़ी संख्या में भीड़ की कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार के अंदर जाने से हड़कंप की स्थिति

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

डर से परे एक रिश्ता, कोरबा में मॉनिटर लिजर्ड और परिवार की अनकही दोस्ती

डर से परे एक रिश्ता, कोरबा में मॉनिटर लिजर्ड और परिवार की अनकही दोस्ती नमस्ते कोरबा :- भीड़ शोर और...

More Articles Like This

- Advertisement -