Sunday, February 15, 2026

मोरगा चौकी अंतर्गत हसदेव नदी में मिली 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश

Must Read

मोरगा चौकी अंतर्गत हसदेव नदी में मिली 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश

नमस्ते कोरबा : अंबिकापुर चोटिया मुख्य मार्ग NH130 मोरगा चौकी के अंतर्गत हसदेव नदी में आज सुबह 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था. वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी. युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, कुछ दिन पहले हसदेव नदी के ऊपर लावारिश अवस्था में एक बाइक और जूता मिला था, जिससे दीपक राठौर के नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार, नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की...

More Articles Like This

- Advertisement -