पारदर्शिता के अभाव से भड़के शिक्षक,कोरबा में युक्तियुक्तकरण का विरोध शुरू

Must Read

पारदर्शिता के अभाव से भड़के शिक्षक,कोरबा में युक्तियुक्तकरण का विरोध शुरू

नमस्ते कोरबा :-  कोरबा जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयो का युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राजीव गांधी आडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर में प्राथमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों (प्रधान पाठक/सहायक शिक्षक) का कांउसलिंग आज 31 मई को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ।

यहां काउंसलिंग के लिए पहुंचे शिक्षकों में उस वक्त नाराजगी दौड़ पड़ी जब उन्हें पता चला कि युक्तियुक्तकरण के कार्य में पारदर्शिता का पूर्ण रूप से अभाव बना हुआ है। अपने हिसाब से काम किया जा रहा है। अतिशेष शिक्षकों की सूची तो जारी कर दी गई है लेकिन रिक्त विद्यालयों के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

आरोप यह भी है कि जो सूची पहले अपलोड की गई थी उसे आधी रात दूसरी सूची जारी कर उसमें कुछ नाम को बदल दिया गया है, कुछ नाम हटा दिए गए हैं। इस तरह से जारी सूची ही दूषित हो गई है और इसमें भेदभाव बरतने के साथ-साथ मनमानी की जा रही है। इस युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का संगठन भी सामने आ गया है।

बताते चलें कि शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर मनमानी और गड़बड़ी की जा रही है। इससे पहले भी सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के समय भी व्यापक गड़बड़ियां सामने आई थी और मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक अभी युक्ति युक्त कारण के कार्य में जमकर लेन-देन और अपने-अपने लोगों को उपकृत करने का खेल खेले जाने की भी चर्चा महकमे में खूब चल रही है।

Read more :- जींस और टी-शर्ट वाली चोरनी जिसने किया कोरबा में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जिला पुलिस और यातायात अमले के द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष पहल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली

पावर हाउस रोड स्थित 'पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर' में मंगलवार रात लगी आग,बड़ी दुर्घटना टली नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -