Wednesday, October 15, 2025

दुष्कर्मियों के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही : ज्योत्सना महंत

Must Read

दुष्कर्मियों के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही : ज्योत्सना महंत

नमस्ते कोरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने देश के विभिन्न प्रदेशों सहित छत्तीसगढ़ में नाबालिग बालिकाओं व महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ और नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म के मामले जब भी सुनने को मिलता है मन को विचलित कर देता है।

सांसद ने कहा कि दुष्कर्म का मामला चाहे बंगाल का हो या उत्तरप्रदेश का हो चाहे महाराष्ट्र की घटना हो कहीं का भी मामला हो, निन्दनीय है। इस तरह से दरिंदगी करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिये।

फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से जल्द मिले सजा 

सांसद ने कहा कि अब तो छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा व अन्य जिलों में जिस तरह दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं वह समाज के लिए चिन्ता का विषय है। सांसद ने कोरबा में नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म के मामले पर भी गहरी चिन्ता जताई है। सांसद ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से सुना जाना चाहिए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके।

Read more:- बढ़ते जल स्तर के कारण 3 साल बाद खोला गया बांगो बांध का तीन गेट,जिले के निचली बस्तियों में अलर्ट, देखें वीडियो 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -