कोरबा में अजब गजब :- किसानों से उधार लिए ट्रैक्टर के जरिए रात भर हाथी को खदेड़कर धान की सुरक्षा

Must Read

कोरबा में अजब गजब :- किसानों से उधार लिए ट्रैक्टर के जरिए रात भर हाथी को खदेड़कर धान की सुरक्षा

नमस्ते कोरबा : कोरबा में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने हाथियों को खदेड़ने का गजब का तरीका इजात कर लिया है। किसानों से उधार लिए ट्रैक्टर के जरिए रात भर हाथी को खदेड़कर धान की सुरक्षा कर रहे है।

ये नजारा नवापारा गांव स्थित 90 हजार क्विंटल धान की क्षमता वाला जिले का सबसे बड़ा उपार्जन केंद्र है। इस केंद्र को हाथियों की नजर लग गई है। गांव के आसपास 12 हाथियों ने डेरा जमा लिया। शाम ढलते ही हाथियों का दल मंडी में घुसने की कोशिश करता है। उनसे निपटना बड़ी चुनौती है। फड़ के कर्मचारी ट्रैक्टर के जरिए हाथी को खदेड़ रहे है।

पिछले 15 दिनों से यहां हाथियों का तांडव जारी है। पेड़ो और फेंसिंग तोड़कर हाथी इस केंद्र में घुसने का प्रयास कर रहे है। किसानों और कर्मचारियों को जान खतरे में हैं। नवापारा, रामपुर समेत तीन केंद्र के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर रातभर हाथियों से धान की सुरक्षा कर रहे है। किसानों के 4 से पांच ट्रैक्टर को हायर किया है। उसका साइलेंसर निकाल दिया है ताकि गाड़ी से अधिक आवाज आए। मगर ये तरीका भी जानलेवा है।

करतला और कुदमुरा रेंजी में 30 से अधिक हाथी अलग–अलग झुंड में विचरण कर रहे है। कुछदिन पहले एक हाथी चचिया के धान मंडी में घुस गया था। उसके बाद 15 हाथियों का दल नवापारा मंडी के इर्द गिर्द मंडरा रहा है। इन्हें खदेड़ने में वन अमला तो नाकाम है। मगर मंडी के कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर अपनी और धान की सुरक्षा कर रहे है।

Read more :- 6 महीना टल सकता है नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव,मई-जून तक हो सकता है चुनाव

जिला युवक कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा धान खरीदी के मुद्दे को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल

नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल नमस्ते कोरबा :- बहुचर्चित पेपर लीक विवाद...

More Articles Like This

- Advertisement -