Saturday, June 7, 2025

श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा समिति चुनाव अमान्य घोषित ,45 दिनों में नई कार्यकारिणी के गठन का निर्देश

Must Read

श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा समिति चुनाव अमान्य घोषित ,45 दिनों में नई कार्यकारिणी के गठन का निर्देश

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटीज रायपुर ने श्री श्याम मित्र मंडल समिति, कोरबा के दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को आयोजित चुनाव को अमान्य घोषित करते हुए समिति को 45 दिवसों के भीतर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश जारी किया है।

यह आदेश गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा दायर रिट याचिका (क्रमांक 6329/2024) के आधार पर पारित किया गया। याचिका में चुनाव प्रक्रिया को गैरकानूनी, अपारदर्शी और पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसकी वैधता को चुनौती दी गई थी।

माननीय उच्च न्यायालय की एकलपीठ, न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद द्वारा 2024 में लंबित चुनाव याचिका पर 45 दिनों के भीतर निष्पक्ष निर्णय देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया।

यह निर्णय समिति के उन सदस्यों के लिए राहतकारी माना जा रहा है, जो लंबे समय से निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे थे।

अब समिति को 45 दिनों के भीतर पुनः चुनाव आयोजित कर, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूचना सहायक रजिस्ट्रार को प्रस्तुत करनी होगी।

Read more :- ऊर्जाधानी के रूप में विख्यात कोरबा शहर अंधेर नगरी के रूप में लेता जा रहा है – नूतन सिंह सभापति नगर निगम

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के द्वारा पदोन्नति सूची जारी,निरीक्षक विवेक शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के द्वारा पदोन्नति सूची जारी,निरीक्षक विवेक शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

- Advertisement -