शिवाय हॉस्पिटल ने बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा

Must Read

शिवाय हॉस्पिटल ने बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा

नमस्ते कोरबा :- शहर के ट्रांसपोर्ट नगर (नया बस स्टैंड) क्षेत्र स्थित शिवाय हॉस्पिटल में अब डायलिसिस सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल में कई आधुनिक जांच एवं उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, यहां CSEB के तहत कैशलेस सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल में 2D ईको, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, TMT सहित हृदय एवं अन्य बीमारियों की जांच की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नसों की जांच (न्यूरो डायग्नोस्टिक) की सुविधा भी शुरू की गई है।

मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर एवं 25 बिस्तरों का आईसीयू भी संचालित किया जा रहा है। अस्पताल में न्यूरो, किडनी, हृदय, स्त्री एवं प्रसूति, हड्डी रोग, बाल रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Read more :- कोरबा में “क्रेजी समर कैंप” का आयोजन, बच्चों के लिए सुनहरा मौका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लहराती रस्सी ने आफत में डाली व्यवसायी की जान,गलती पर माफी की बजाय मारपीट किया चालक व हमाल ने

लहराती रस्सी ने आफत में डाली व्यवसायी की जान,गलती पर माफी की बजाय मारपीट किया चालक व हमाल ने नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -