संवेदनशील इलाके में सनसनी: CCTV की कमी ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला

Must Read

संवेदनशील इलाके में सनसनी: CCTV की कमी ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला

नमस्ते कोरबा :- शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मुख्य मार्ग पर, जहां मंत्री और सांसद के शासकीय आवास स्थित हैं, वहीं एक युवती पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे पंप हाउस क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

घटना उस मार्ग पर हुई है जहां से रोजाना अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील इलाके में अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। मंत्री और सांसद के सरकारी बंगले के बाहर भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी क्षेत्र में करीब एक वर्ष पहले भी युवतियों से लूट और ब्लेड मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि अब एक बार फिर उसी इलाके में युवती पर जानलेवा हमला हो गया।

इस मार्ग पर पंचवटी विश्राम गृह, CSEB ऑफिसर कॉलोनी और CSEB मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं, जहां समय-समय पर जिले के बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मार्ग पर CCTV कैमरे लगाने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी?

Read more :- 915 करोड़ का ‘जुमला बजट’, महापौर बनीं घोषणावीर जनता ठगी गई : कृपाराम साहू 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नवरात्रि का समापन: माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में हवन-पूजन और कन्या भोज,आज होगा जवारा विसर्जन

नवरात्रि का समापन: माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में हवन-पूजन और कन्या भोज,आज होगा जवारा विसर्जन नमस्ते कोरबा। चैत्र शुक्ल अष्टमी...

More Articles Like This

- Advertisement -