SECL के क्वाटर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे मासूम

Must Read

SECL के क्वाटर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे मासूम

 


नमस्ते कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका के गेवरा कॉलोनी के क्वाटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां क्वाटर के छज्जा का एक बड़ा हिस्सा का गिर गया है. वहीं घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे हैं. इस घटना से हड़कप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल कर्मी खगेंद्र प्रसाद नायक गेवरा परियोजना में सीनियर सर्वेयर के पद पर पदस्थ है. वह दीपका गेवरा कॉलोनी के क्वाटर नं 565 में रहता है. आज सुबह अचानक उसके सीलिंग ऊपर से नीचे भरभरा कर आंगन में गिर गया. इस घटना में घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बच्चे बाल-बाल बचे. घटना के बाद श्रमिक संगठन और एसईसीएल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है.

खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत किया गया है. लेकिन शिकायत के बाद कोई अधिकारी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे थे. वहीं घटना की सूचना पर सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होने से दहशत में जीने को मजबूर हैं. वहीं SECL प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है.

Read more :- जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओ को,आम जनता से मिला आशीर्वाद: विकास महतो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -