सतरेंगा मार्ग पर ग्राम गडकटरा के पास पलटी पिकअप वाहन,एक की मौत वाहन में 20 से 30 लोग सवार

Must Read

सतरेंगा मार्ग पर ग्राम गडकटरा के पास पलटी पिकअप वाहन,एक की मौत वाहन में 20से 30 लोग सवार

नमस्ते कोरबा : कोरबा से दर्शनीय पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर ग्राम गडकटरा के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की उक्त वाहन में 20 से 30 लोग सवार थे। सभी पिकनिक स्थल ग्राम सतरेंगा से शादी कार्यक्रम में शामिल होने दीपका क्षेत्र जा रहे थे। वाहन में सवार लोगो को चोटें आई हैं, जिन्हें गांव वालों की मदद से पास के असपताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । इस घटना में 65 वर्षिय कोदो राम नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर एक सकरा पुल है। जिस पर रेलिंग भी नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस स्थान पर सड़क दुर्घटना हो चुकी है। पुल सकरा होने के साथ-साथ इस स्थान पर एक अंधा मोड़ भी है जिस वजह से भी कई वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं।

Read more:- The dark side of korba : कोरबा के लोगों का सफेद जहर से जीना हुआ मुहाल, थोड़ी सी आंधी से पूरा शहर सफेद राखड़ की चादर में ढंक गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय”

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय” नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली...

More Articles Like This

- Advertisement -