SAGES PUMP HOUSE के बच्चों की ऊंची उड़ान पहुंचे भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में

Must Read

नमस्ते कोरबा :- SAGESPUMPHOUSE कोरबा से दो छात्र खुशी चौहान कक्षा 12 वीं और आदित्य साहू कक्षा 11 वीं ने भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंनक्यू प्रतियोगिता में भाग लिया है, जो नौसेना विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। सम्पूर्ण भारत वर्ष के 7300 स्कूलों ने भाग लिया। 2 एलिमिनेशन राउंड और 1 क्वार्टर फाइनल राउंड थे। छात्रों को प्रत्येक राउंड में 10 मिनट के भीतर 30 प्रश्न हल करने होते हैं।

छात्रों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन दिखाया है और 23 नवंबर 2022 को कारवार में एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर होने वाले सेमीफाइनल के लिए शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है।यह कार्यक्रम छात्रों के जीवन काल की सबसे यादगार और अनूठी घटनाओं में से एक होगा। भागीदारी के अलावा, उन्हें नौसेना के जीवन के तरीके का अनुभव करने और नौसेना नेतृत्व के साथ बातचीत करने का एक अनूठा अवसर भी मिलेगा।

भारतीय नौसेना द्वारा रायपुर से गोवा का हवाई टिकट दिनांंक 20.11.2022 को एवं गोवा से आई.एन. एस. विक्रमादित्य से कारवार तक यात्रा एवं शिप पर ही क्विज के सेमीफाइनल व फाईनल राउंड संपन्न होगे यात्रा,वापसी कन्नूर एयर पोर्ट से रायपुर दिनांंक 27.11.2022 की होगी ।ठहरने और भोजन को प्रायोजित करेगी। उक्त दोनो प्रतिभागियो के गाईड टीचर श्रीमती जूही केरैशी एवं कु.दीप्ती पाण्डेय है।

छत्तीसगढ़ और कोरबा को गौरवान्वित करने वाले दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई!भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -