कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के निकट सड़क हादसा,दो युवक इस हादसे में घायल

Must Read

कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के निकट सड़क हादसा,दो युवक इस हादसे में घायल

नमस्ते कोरबा : शुक्रवार की देर रात कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के निकट हादसा हो गया। कार क्रमांक सीजी 12 बीजे 8005 में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहे दो युवक इस हादसे में घायल हुए हैं।एक युवक की पहचान प्रिंस जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

रात करीब 10 बजे हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा कैसे हुआ,यह पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराई है तो यह भी कहा जा रहा है कि किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारा है। फिलहाल सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनके परिजन को रात में ही सूचना दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे। प्रिंस का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Read more :- बालको रेंज में फिर मिला 11 फीट का किंग कोबरा,वन अमले ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय* नमस्ते कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की...

More Articles Like This

- Advertisement -