रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने भरा नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को बताया दलबदलू नेता
नमस्ते कोरबा :- रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने भरा नामांकन. ननकी राम कंवर ने कहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी एवं प्रचंड बहुमत से वह चुनाव जीतेंगे, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को दल बदलू नेता बताया.81 साल के हो चुके कद्दावर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर रामपुर विधानसभा के 12 वीं चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब तक वे छह बार विधायक चुने जा चुके हैं और चार बार मंत्री रह चुके हैं।
कोरबा जिले से आरक्षित सीट रामपुर विधानसभा में वर्ष 1972 में पहली बार जनता पार्टी से ननकीराम कंवर को प्रत्याशी बनाया था, तब उनकी उम्र 29 साल रही। पहला चुनाव वे कांग्रेस के नेता प्यारेलाल कंवर से हार गए। वर्ष 1977 में पुन: उन्हें जनता पार्टी से टिकट दी गई और वे इस बार प्यारेलाल को परास्त कर विधायक बनने में सफल रहे। इसके बाद से ननकीराम व प्यारेलाल के बीच शह और मात का खेल लंबे समय तक चला। वर्ष 2010 में प्यारेलाल का निधन हो गया और उसके बाद उनके भाई श्यामलाल कंवर को 2013 में टिकट दी गई और उन्होंने, ननकीराम को परास्त किया। वर्ष 2018 के चुनाव में ननकीराम ने कांग्रेस के प्रत्याशी श्यामलाल को हराने में कामयाब रहे।
काफी उम्र हो जाने की वजह से ननकीराम को टिकट नहीं मिलने की चर्चा काफी दिनों से रही, पर यहां कोई दूसरा विकल्प भाजपा को नहीं मिल सका और अंतत: एक बार फिर इन्हें मौका दिया गया है। यहां बताना होगा कि रामपुर विधानसभा सीट में पहला चुनाव वर्ष 1951 में हुआ था।
नामांकन के दौरा नननकी राम कंवर के प्रस्तावक बने बृजलाल राठिया एवं नीलांबर राठिया एवं उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल मोदी तथा जोगेश लांबा भी शामिल रहे









