अजगर ने निगली दो मुर्गियां,एक को मारकर छोड़ा , जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

Must Read

अजगर ने निगली दो मुर्गियां,एक को मारकर छोड़ा , जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

नमस्ते कोरबा :- पोड़ीबहार निवासी अली के घर में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया जब परिवारजन ने देखा कि उनके पाले हुए मुर्गियों में से एक मृत पड़ी है और दो मुर्गियां गायब हैं। घबराए परिवार ने चारों ओर देखा तो आंगन के एक कोने में विशालकाय अजगर कुंडली मारे बैठा मिला। स्थिति स्पष्ट थी  अजगर ने दो मुर्गियों को निगल लिया था और तीसरी को दबाकर मार डाला था।

आमतौर पर ऐसे हालात में लोग सांप को मारने का प्रयास करते हैं, लेकिन अब लोगों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ रही है। इसी सोच के चलते अली ने तत्काल कोरबा जिले के वन्यजीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जितेंद्र सारथी थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर थैले में सुरक्षित रखा। घरवालों ने चैन की सांस ली और सारथी का आभार जताया। इसके बाद अजगर को प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा

हेल्पलाइन नंबर – 8817534455, 7999622151

Read more :- बुंदेली में भव्य आयुष स्वास्थ्य मेला,500 ग्रामीण लाभान्वित 16 यूनिट रक्तदान, श्री श्याम अखाड़ा परिसर में श्री बालाजी सेवा संघ ने किया आयोजन 

जिला अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पानी, मरीज और परिजन परेशान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दादर के घर में मिले दो अहिराज, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद सुरक्षित रेस्क्यू**प्रजनन अवस्था में थे नर-मादा सांप, जितेंद्र सारथी ने बरती सावधानी;...

दादर के घर में मिले दो अहिराज, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद सुरक्षित रेस्क्यू,प्रजनन अवस्था में थे नर-मादा सांप,...

More Articles Like This

- Advertisement -