Tuesday, February 17, 2026

कटघोरा के वार्ड नंबर 4 से महिला समिति के साथ भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क, मिल रहा है लोगो का भारी समर्थन 

Must Read

कटघोरा के वार्ड नंबर 4 से महिला समिति के साथ भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क, मिल रहा है लोगो का भारी समर्थन

नमस्ते कोरबा (वासु अग्रवाल) : नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में कटघोरा के वार्ड नंबर 4 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी से राजू दास दीवान के समर्थन में महिलाओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे वार्ड में बड़ी संख्या में महिलाएं डोर-टू-डोर जाकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजू दास के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही है,

हाथों में बैनर और पोस्टर लिए महिलाएं उत्साह से लबरेज थीं और उन्होंने जनता से निवेदन किया कि इस बार विकास और प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशी को मौका दें।

इस दौरान महिलाओं ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी जाना। क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपने वार्ड में एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो उनकी जरूरतों को समझे और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी राजू दास दीवान की जीत वार्ड में नए बदलाव लेकर आएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -