झगरहा में कबाड़ व्यवसाय से बढ़ी परेशानियां, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई प्रशासन से गुहार

Must Read

झगरहा में कबाड़ व्यवसाय से बढ़ी परेशानियां, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई प्रशासन से गुहार

नमस्ते कोरबा। शहर के झगरहा क्षेत्र में अवैध कबाड़ व्यवसाय से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के एक युवक ने इसका विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर नगर निगम और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

युवक ने अपने वीडियो में बताया कि उसके घर की बाउंड्री से लगे स्थान पर कबाड़ का ढेर लगा हुआ है। इसके चलते सांप और अन्य खतरनाक जीव अक्सर घर में घुस जाते हैं, जिससे परिवार लगातार दहशत में जी रहा है। साथ ही सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे में आवागमन भी जोखिमभरा हो गया है।

युवक ने कहा कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने कबाड़ व्यवसाय संचालित करने वालों को हिदायत दी थी और रास्ता साफ कराया गया था, लेकिन अब फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। अवैध कबाड़ का अंबार न केवल मार्ग अवरुद्ध कर रहा है बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से अवैध कबाड़ व्यवसाय पर रोक लगाने तथा क्षेत्र की साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Read more :- हसदेव नदी किनारे पुल के नीचे मिला नवजात कन्या शिशु का शव

कटघोरा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस की विशेष कार्रवाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..*

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..* *संवाददाता:- सुमित जालान* *गौरेला पेंड्रा मरवाही:-*...

More Articles Like This

- Advertisement -