Monday, August 25, 2025

प्रेस काम्पलेक्स टीपी नगर के प्रसाधन गृह के सिवरेज का पानी बह रहा है पूरे परिसर में,कई बार शिकायतों के बावजूद भी नहीं हुआ सधार

Must Read

प्रेस काम्पलेक्स टीपी नगर के प्रसाधन गृह के सिवरेज का पानी बह रहा है पूरे परिसर में,कई बार शिकायतों के बावजूद भी नहीं हुआ सुधार

नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम के अधिकारी व स्वच्छता विभाग से जुड़ा अमला भले ही साफ-सफाई के मामले में बड़ी-बड़ी बातें करते हों लेकिन समाचार पत्रों के दफ्तरों में आने-जाने का मार्ग इनकी कृपा का मोहताज बना हुआ है।

कई बार की शिकायतों और ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद भी प्रेस काम्पलेक्स प्रसाधन गृह का नहीं हुआ सुधार

कई बार की शिकायतों और ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद भी प्रेस काम्पलेक्स टीपी नगर परिसर के प्रसाधन गृह के सिवरेज का पानी मल-मूत्र के साथ बह रहा है।यहां कालांतर में बनवाई गई नाली भ्रष्टाचार का शिकार होकर धंस चुकी है और बनाए गए कूड़ादान के कारण परिसर में जहां कूड़े-कचरे का ढेर फैल जाता है तो दूसरी ओर मल-मूत्र बहकर सीधे अखबार के दफ्तर की दहलीज तक पहुुंच रहा है।

काम्पलेक्स में अखबारों के दफ्तर के साथ-साथ अन्य दफ्तर भी संचालित

काम्पलेक्स में अखबारों के दफ्तर के साथ-साथ अन्य दफ्तर भी संचालित हो रहे हैं जहांं भी सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है व निकट स्थित नया बस स्टैण्ड के यात्रियों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों के लिए भी प्रेस काम्पलेक्स का प्रसाधन गृह निवृत्ति का माध्यम है।

यह दुर्भाग्य है कि कई बार अवगत कराने के बाद भी सिवरेज को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।शहर की सफाई व्यवस्था केवल कागजों पर ही बेहतर नजर आती है धरातल पर स्थिति कुछ और है,

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन पहली बार प्रेस काम्पलेक्स परिसर पहुंचे जहां उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान वे भी हल्का होने के लिए इसी प्रसाधन गृह में गए थे जहां घुप्प अंधेरा कायम था।

गार्ड के मोबाइल की रौशनी में वे लघुशंका कर लौटे तो यहां के लोगों को बड़ा कडुवा अनुभव हुआ। यह मामला समाचार द्वारा सामने लाने के बाद निगम के अमले ने रौशनी तो कर दी लेकिन सिवरेज की समस्या का समाधान आज पर्यन्त नहीं हो सका है।

Read more :- CG BIG BREAKING: बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा की सड़कों पर तैरते वादे,सड़क नहीं तालाब बना फोरलेन कब जागेगा प्रशासन? गड्ढों से भरी सड़क पर व्यापारियों ने नहाकर जताया विरोध

कोरबा की सड़कों पर तैरते वादे,सड़क नहीं तालाब बना फोरलेन कब जागेगा प्रशासन? गड्ढों से भरी सड़क पर व्यापारियों...

More Articles Like This

- Advertisement -