रक्षाबंधन से पहले कटघोरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में बढ़ी सुरक्षा

Must Read

रक्षाबंधन से पहले कटघोरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में बढ़ी सुरक्षा

नमस्ते कोरबा : रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। कटघोरा के न्यू बस स्टैंड और बिलासपुर मार्ग के बाजारों में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में मौजूद रहा।

बस स्टैंड के पास भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनने पर सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालकों को समझाइश दी गई। वहीं, मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों से सावधानी बरतने और असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील की गई।

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कटघोरा पुलिस ने चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Read more – सुभाष चौक से घंटाघर तक बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, दुकानों के बाहर सामान और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलना भी दुश्वार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -