Monday, February 16, 2026

नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निगम द्वारा जनविरोधी कार्यों का लगाया आरोप कहा जनता त्रस्त,महापौर मस्त,

Must Read

नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निगम द्वारा जनविरोधी कार्यों का लगाया आरोप कहा जनता त्रस्त,महापौर मस्त,

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम द्वारा जन विरोधी कार्य किए जाने का आरोप कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने निगम नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिक निगम अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से जनता त्रस्त और महापौर मस्त है।

पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के 67 वार्डो में जल आपूर्ति बाधित है। शिकायत किये जाने पर तकनीकी खराबी एवं अन्य बहाना बनाकर 03 से 04 दिनों तक जल आपूर्ति बाधित कर दिया जाता है। साथ ही सप्लाई किये जाने वाला पानी पीने योग्य नहीं रहता है। लोगों को मजबुरी में गन्दा पानी पीना पडता है। जो कि बिमारियां होने का खतरा बना रहता है। निगम के 67 वार्डो में स्ट्रीट लाईट के लिए वार्डवासी परेशान है। पूरा शहर अंधेरे में रहने को मजबूर है।

शहर मे आश्चर्य की बात तो यह कि सिर्फ कमीशन के चक्कर मे शहर के चौक चौराहो की जलती हुई लाईट को बदला जा रहा है। लेकिन विभिन्न वार्डो की बस्तियों में जहा स्ट्रीट लाईट अतिविश्यकता है। वहां बरसात के दिनों में लोग डर के माहौल में रह रहे है। कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। सुशासन तिहार में मिले आवेदन के जवाब में निराकरण दर्ज कर संबंधित स्थानों पर अभी तक लाईट नहीं लगाया गया है।

कोरबा शहर की सफाई व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। विभिन्न वार्डों के नाली नाला हाट बाजार में गंदगी फैल रही है। शिकायत करने पर गरीब व्यापारियों से 200 से 1000 रूपये तक वसूली की जाती है। साथ ही सब्जी व्यापारियों को हाट बाजारों में डस्टबिन रखने के लिए कहा जाता है। जबकि पहले से 02 से 03 गुना सफाई का खर्च बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था सही तरीका से नहीं हो पा रही है।
वार्डों में विकास कार्य में भेदभाव किया जाता है।

किसी वार्ड में 4-5 कार्य हो रहे है, तो किसी वार्ड मे एक भी कार्य नहीं किया जा रहा है। कहीं कहीं तो कमीशन के चक्कर में अनावश्यक एवं अनुउपयोगी कार्यों को कराकर फिजूलखर्ची की जा रही है। निगम को आर्थिक क्षति पहुँचाई जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र पात्रताधारी हितग्राहियों को आवास आवंटन में भी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।उपरोक्त बिंदुओ पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक समाधान की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू, पार्षद बद्री किरण, प्रीति दिनेश शर्मा, मुकेश कुमार राठौर, सुभाष कुमार राठौर, रवि सिंह चंदेल, टामेश अग्रवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Read more :- माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने,यह मां के प्रति सच्चा सम्मान:उपमुख्यमंत्री अरुण साव

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -