प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में निक्षय – निरामय (टीबी मुक्त) छत्तीसगढ़ अभियान के तहत निक्षय – शिवर का हुआ आयोजन

Must Read

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में निक्षय – निरामय (टीबी मुक्त) छत्तीसगढ़ अभियान के तहत निक्षय – शिवर का हुआ आयोजन

नमस्ते कोरबा  – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में निक्षय निरामय (टीबी मुक्त) छत्तीसगढ़ अभियान के तहत निक्षय शिवर लगाया गया । जिसमें आसपास के गांव भिलाई बाजार, छिंदपुर, रलिया, मुढ़ाली, कटसीरा, सलोरा, जपेली, सोनपुरी, सलोरा, बाता, नराईबोध सहित आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर पंजीयन करा एक्स रे जांच कराया गया।

स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे एक्सरे वाहन द्वारा शिविर लगाया गया जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉ. बी.आर रात्रे एवं उनकी टीम द्वारा उच्च जोखिम वाले संदेहास्पक मरीजों का निःशुल्क एक्स रे द्वारा जांच किया गया । डॉ. रात्रे ने बताया कि टीबी के प्रमुख लक्षण 2 हफ्ते से अधिक खांसी, खांसते हुए मुंह में खून आना, शाम को चढ़ने वाला बुखार, वजन कम होना, खांसी के साथ बलगम आना, भूख कम होना, ये सब लक्षणों का होना टीबी हो सकता है , टीबी बैक्टीरिया से फैलने वाला संक्रामक रोग है जिसका शिकार कोई भी हो सकता है,

टीबी के रोगाणु मरीज के खांसने या छींकने से हवा में मिल जाते हैं और दूसरों को भी संक्रमित करते हैं, टीबी लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर,महिला और बच्चा घायल,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

बलगम जांच से टीबी का पता लगाया जा सता है। टीबी का इलाज दवा से 6 से 8 माह में हो सकता है। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. एस. कंवर, डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी, डॉ. चंद्रकांता तिवारी, अजय पैकरा, टिकेश्वर साहू, रवि मन्नेवार, कमल खरे एवं क्षेत्र की सभी कर्मचारियों व एमटी मितानिनो का विशेष सहयोग रहा ।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -