Thursday, October 16, 2025

नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में हजारों कांग्रेसी घेरेंगे विधानसभा,24 जुलाई के आयोजन को लेकर डॉ. महंत का दौरा

Must Read

नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में हजारों कांग्रेसी घेरेंगे विधानसभा,24 जुलाई के आयोजन को लेकर डॉ. महंत का दौरा

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इसके संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के द्वारा जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। विधानसभा घेराव में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों को पहुंचने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

राज्य में बिजली बिल में बढ़ोत्तरी, अघोषित बिजली कटौती, लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूटपाट, हत्या एवं आगजनी आदि के विरोध में विधानसभा का घेराव करते हुए प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेसजन लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इस तारतम्य में डॉ. महंत के द्वारा कोरबा संसदीय क्षेत्र के कोरबा, जीपीएम, एमसीबी सहित जांजगीर-चाम्पा व सक्ती जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर मार्गदर्शन व निर्देश दिए जा रहे हैं। डॉ. महंत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर 24 जुलाई को पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में शामिल हों। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस सांसद, पूर्व सांसद,विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षदगण सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।

Read more:- सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा पशु,निगम नहीं ले रहा हैं सुध, सड़कों पर लग रहा है जमवाड़ा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कोयला खदानों के विस्तार से बढ़ा विस्थापन संकट,छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने उठाई ग्राम सभा के अधिकार और पारदर्शी मुआवजा की मांग

कोरबा में कोयला खदानों के विस्तार से बढ़ा विस्थापन संकट,छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने उठाई ग्राम सभा के अधिकार और...

More Articles Like This

- Advertisement -