Monday, February 16, 2026

बदल गए आपके वार्ड के नंबर,नगर निगम क्षेत्र में हुआ वार्ड परिसीमन, पूरे निगम क्षेत्र में पूर्व की भांति 67 वार्ड

Must Read

बदल गए आपके वार्ड के नंबर,नगर निगम क्षेत्र में हुआ वार्ड परिसीमन, पूरे निगम क्षेत्र में पूर्व की भांति 67 वार्ड

नमस्ते कोरबा : समय के साथ बदलाव और जनसंख्या में वृद्धि तथा नगर निगम क्षेत्र के समुचित विकास के कारण वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया को अपनाना पड़ता है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने 12 जून को ही शासन के समस्त कलेक्टरों को निर्देश जारी किए थे.जिसमें नगर निगम वार्ड परिसीमन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा गया था,

नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 की उप धारा 3 के अंतर्गत दी गई शक्तियों के तहत नगर निगम कोरबा के वार्डो का परिसीमन कर दिया गया है। पूर्व की तरह अब भी नगर निगम में 67 वार्ड शामिल किए गए हैं।

इनमें से कई वार्डो की सीमा परिवर्तित हो गई है और उनके नंबर भी बदल दिए गए हैं। जबकि कोरबा जिले में बांकी मोगरा को नगर पालिका बनाने के साथ पहले के आठ वार्डो को नई पालिका में शामिल कर दिया गया है। इस तरह से अब इसी वर्ष के अंत में होने वाले नगर निगम के चुनाव में लोग अपने नए वार्ड के लिए पार्षद और संपूर्ण निगम क्षेत्र के लिए महापौर को चुनेंगे।

आपको बता दे की कोरबा में परिसीमन के लिए 24 जून से 8 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार किया गया . इसके बाद 9 से 15 जुलाई तक प्रारंभिक प्रकाशन और दावा आपत्ति मंगवाएं जाएंगे.18 जुलाई तक शासन को अंतिम प्रस्ताव भेजा जाना है.उसके बाद ही वार्डो की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा,

Read more:- कोरबा की सड़कों को लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा  पार्षद दल और कोसाबाडी मंडल द्वारा 10 करोड़ के सड़क की बजरी की सुभाष चौक में नीलामी की गई

*नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,470SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -