Sunday, February 15, 2026

नगर निगम के दोनों इंजीनियरों को जेल दाखिल किया गया,एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था 

Must Read

नगर निगम के दोनों इंजीनियरों को जेल दाखिल किया गया,एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था

नमस्ते कोरबा। नगर निगम के सहायक अभियंता व उप अभियंता को निर्माण कार्य के रनिंग बिल व फाइनल बिल में 2% की कमीशन की राशि के घूस लेते हुए बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा था जहां दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां जमानत के अभाव में दोनों इंजीनियरों को जेल दाखिल कर दिया गया है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के ढोढ़ीपारा के पूर्व पार्षद मानक राम साहू ने बिलासपुर एसीबी से लिखित में शिकायत की थी कि नगर निगम कोरबा के दर्री जोन के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार द्वारा निर्माण किए गए कार्य की एवज में रनिंग बल व फाइनल बिल के भुगतान करने के लिए कमीशन की डिमांड की जाती है।

मानक राम साहू ने खुद से 42000 की डिमांड किए जाने की शिकायत की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को टीम कोरबा पहुंची थी जहां कमीशन की राशि के रूप में 35000 रुपए लेते हुए सहायक अभियंता डीके सोनकर व उप अभियंता देवेंद्र कुमार को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा था जहां दोनों इंजीनियरों को आज एसीबी की टीम ने न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों इंजीनियरों को जमानत नहीं दिया जिसके बाद दोनों अधिकारियों को जिला जेल दाखिल कर दिया गया है,

Read more:- 19 जून कोरबा के लिए काला दिन : ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिसर में भीषण आगजनी करोड़ों के नुकसान के साथ हुई थी तीन लोगों की मौत 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार, नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की...

More Articles Like This

- Advertisement -