Monday, December 29, 2025

नगरीय निकाय चुनाव में हो सकता है बदलाव,जनता चुनेगी अपना महापौर ?

Must Read

नगरीय निकाय चुनाव में हो सकता है बदलाव,जनता चुनेगी अपना महापौर ?

नमस्ते कोरबा : रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिहार के मंत्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में हुई विधायक दल, सांसदों और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सभी ने प्रत्यक्ष चुनाव पर सहमति जताई है।

नगरीय निकाय चुनावों के साथ ही प्रदेश की ग्राम पंचायतों के चुनाव भी एकसाथ कराने पर प्रारंभिक सहमति भी बनी है। प्रदेश के चुनाव प्रभारी नितिन नवीन ने रविवार को ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक ली।

भाजपा विधायक दल प्रत्यक्ष प्रणाली पर जता चुका है सहमति

बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया गया। एक-एक विधायक से उनकी मंशा पूछी गई कि वे महापौर और अध्यक्ष के चुनाव को लेकर क्या सोचते है। ज्यादातर विधायकों ने प्रत्यक्ष चुनाव को लेकर सहमति जताई।

इसके बाद फैसला किया गया कि इस बार महापौर और अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष कराने की दिशा में प्रदेश सरकार काम करेगी। विधायक दल की बैठक में जहां पर चुनाव में भाजपा को हार मिली है, वहां पर अभी से फोकस करने के लिए भी कहा गया।इसी के साथ कोर ग्रुप में भी नगरीय निकाय चुनाव पर आम सहमति प्रत्यक्ष चुनाव पर बनी है

बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा की गई कि नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही ग्राम पंचायतों के चुनाव भी एक साथ कराए जाएं। इसको लेकर भी सभी ने सहमति जताई है। अब प्रदेश सरकार अपने स्तर पर देखेगी कि क्या करना है।

प्रदेश में जहां 14 नगर निगम हैं, वहीं 48 नगरपालिका, 122 नगर पंचायतें 33 जिला पंचायते और 11664 ग्राम पंचायतें हैं। यहां एकसाथ चुनाव होंगे। इसी के साथ परिसीमन भी होना है।

Read more:-ट्रक चालकों को बीच रास्ते में रोककर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,390SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन का शटर तोड़कर 80 हजार नकद,लैपटॉप सहित DVR ले उड़े चोर

आकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन का शटर तोड़कर 80 हजार नकद,लैपटॉप सहित DVR ले उड़े चोर नमस्ते कोरबा :- सीएसईबी चौकी क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -