बरसात में निखरा प्रकृति का रूप,देवपहरी जलप्रपात का देखे खूबसूरत नजारा

Must Read

बरसात में निखरा प्रकृति का रूप,देवपहरी जलप्रपात का देखे खूबसूरत नजारा

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों की सुंदरता निखरने लगी है। खासकर छत्तीसगढ़ में झरने प्रकृति की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। कोरबा में भी पिछले दिनों से जमकर बारिश हो रही है,

अनेक प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच भरे पर्यटन स्थलों को अपने आगोश में समेटे कोरबा अंचल में देवपहरी की अपनी अलग पहचान है। पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र की सुंदरता बरसात में और भी निखर जाती है। इन दिनों हो रही बारिश के कारण पहाड़ों का पानी नदी में बढ़ने से जलप्रपात उफान पर है।

कोरबा जिला मुख्यालय से 58 किलो मीटर दूर उत्तरी पूर्व में चौराणी (चोरनई) नदी के किनारे पर स्थित देवपहरी में इस नदी से गोविंदझुंझा नामक मनोहारी झरने (जल प्रपात) का निर्माण होता है। अभी कल-कल का शोर करता जल प्रपात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिसकी छटा देखते ही बनती है।

*नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*

यह पर्यटन स्थल है लेकिन जरा सी असावधानी और चूक से बड़ा हादसा, डूबने की घटना हो सकती है,इसलिए यहां आने वालों को सतर्क रहना जरूरी है। अभी बरसात में तो खतरा बढ़ जाता है इसलिए दूर से ही नजारा देखना उचित रहता है। पास जाने पर पत्थरों/चट्टानों में फिसलन से गिरने का खतरा रहता है। जल प्रपात में तो नहाने के लिए बिल्कुल न उतरें,नदी के बीच में कतई न जाएं। सावधानी और सुरक्षा अपने हाथ में है।

Read more:- कोरबा बना दरिया : लगातार हुई बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, एक ही दिन में 558मि.ली.वर्षा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा*

*बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा* नमस्ते कोरबा : 24 अप्रैल 2026...

More Articles Like This

- Advertisement -