पोड़ीबहार में नेवले के घर में घुसने से हड़कंप, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू
नमस्ते कोरबा :- पोड़ीबहार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक नेवले की एंट्री हो गई। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब विजय अग्रवाल के निवास में घुसे नेवले को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और घर में डर का माहौल बन गया।
स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य नमन के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान पता चला कि नेवला कमरे में रखी अलमारी के नीचे छिपा हुआ है। रेस्क्यू टीम को देखते ही वह तेजी से इधर-उधर भागने लगा, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि टीम ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ ही समय में नेवले को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया।
रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर नेवले को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
RCRS टीम ने आमजन से अपील की है कि यदि घर या आसपास कोई भी सांप या अन्य वन्य जीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और खुद से पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या RCRS टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।
📞 हेल्पलाइन नंबर:
अविनाश यादव – 9827917848
9009996789
7987957958
“SAVE ANIMALS, SAVE NATURE” 🐍🌿










