Tuesday, November 4, 2025

*एकादशी के पावन अवसर पर गौ सेवा का संदेश:* पेंड्रा में निकली भव्य गौमाता शोभायात्रा, सेवा और संरक्षण का दिया संदेश..

Must Read

*एकादशी के पावन अवसर पर गौ सेवा का संदेश:* पेंड्रा में निकली भव्य गौमाता शोभायात्रा, सेवा और संरक्षण का दिया संदेश.

*संवाददाता: सुमित जालान*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही:-* पशुपतिनाथ गौ सेवा समिति पेंड्रा के तत्वावधान में शुक्रवार को गौ नंदी भंडारा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ‘गज्जू’ ने बताया कि यह आयोजन मूल रूप से गोपाष्टमी के पावन अवसर पर किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे एकादशी की शुभ तिथि पर संपन्न किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता की पूजा, सेवा, संरक्षण एवं समाज में उनके धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित कृष्णा गौतम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक गौपूजन से की गई। पूजन के बाद गौमाता की आरती और गौ रक्षा का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, गौभक्त, समिति सदस्य और नगरवासी शामिल हुए। शोभायात्रा में गौमाता के चित्र, झांकी, भजन मंडली और भक्तों की टोली ने “जय गौमाता” और “गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है” के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग द्वारा नियुक्त प्रथम जिला अध्यक्ष रामजी श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, उदय सराफ, कुलदीप शुक्ला, दीपक ताम्रकार, आदित्य ठाकुर, कृष्णा थदलानी, संजय विश्वकर्मा, नीलेश मिश्रा, दीपेंद्र यादव, सत्यनारायण साहू, सौरभ साहू, अविनाश पंजाबी, धर्मप्रकाश मिश्रा, आनंद बजाज, सतीश श्रीवास (छोटू), रमेश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read more :- कोरबा में 2 से 4 नवंबर तक होगा भव्य राज्योत्सव,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, दिलीप षड़ंगी व अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,170SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का गौठान बना मौत का मैदान,जेसीबी से हटाई जा रही थीं गायों की लाशें

कोरबा का गौठान बना मौत का मैदान,जेसीबी से हटाई जा रही थीं गायों की लाशें नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले...

More Articles Like This

- Advertisement -