मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने शुरू किया विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज, 80% तक की छूट,स्वस्थ कोरबा की दिशा में एक सराहनीय पहल
नमस्ते कोरबा। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए समय पर जांच कराना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। इसी सोच के साथ मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital), कोरबा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज की शुरुआत की है, जिसमें 80% तक की छूट प्रदान की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है, ताकि बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में ही हो सके। इस विशेष पैकेज के अंतर्गत नागरिक अब मात्र ₹2000/- में फुल बॉडी चेकअप करवा सकते हैं। पैकेज में 69 पैरामीटर ब्लड टेस्ट, ईसीजी (हृदय जांच), शारीरिक परीक्षण एवं चेस्ट एक्स-रे जैसी जरूरी जांचें शामिल की गई हैं, जो आमतौर पर समय पर न कराने से गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल एक 24×7 संचालित, 100+ बेड आईसीयू युक्त आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल है, जहाँ अनुभवी डॉक्टरों और उन्नत तकनीक के माध्यम से मरीजों को समर्पित सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएँ, आईसीयू एवं एनआईसीयू, नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, सीटी स्कैन, एक्स-रे, ऑपरेशन थिएटर, ऑर्थोपेडिक सेवाएँ, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी एवं एंबुलेंस सुविधा लगातार उपलब्ध रहती हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह पहल पूरी तरह से सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से की गई है, ताकि कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अपने ही शहर में, किफायती दरों पर उठा सकें और समय रहते अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ले सकें।
जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें:
📞 +91 94791 18941
Read more :- *उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े*







