Sunday, March 1, 2026

नए चार श्रम कानूनों के खिलाफ गेवरा में विशाल धरना प्रदर्शन

Must Read

नए चार श्रम कानूनों के खिलाफ गेवरा में विशाल धरना प्रदर्शन

नमस्ते कोरबा। संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन गेवरा क्षेत्र के आह्वान पर बुधवार को गेवरा परियोजना के श्रमिक चौक में नए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में विशाल गेट मीटिंग एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक काले झंडे और काले फीते लगाकर शामिल हुए और नए लेबर कोड को श्रमिक विरोधी बताते हुए उसे तत्काल वापस लेने की मांग की। श्रमिकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की और कहा कि नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार यदि जबरन इन श्रम संहिताओं को लागू करने पर अड़ी रही, तो मजदूर वर्ग आंदोलन को और उग्र करेगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि श्रमिक भूख हड़ताल और व्यापक औद्योगिक बंद जैसे कठोर कदम उठाने के लिए भी तैयार हैं।

दिनांक 26 नवंबर 2025 को देशभर के औद्योगिक संस्थानों के बाहर विभिन्न श्रमिक संगठन एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गेवरा क्षेत्र के मजदूरों ने भी साफ संदेश दिया कि चारों नए श्रम कानून अस्वीकार्य हैं और सरकार को इन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, लेकिन श्रमिकों का विरोध और आगे भी जारी रहने का संकेत उन्होंने स्पष्ट रूप से दिया।

Read more :- कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड

SIR प्रक्रिया ने वर्षों बाद मिलाया मायका,लेकिन बदल चुकी थी दुनिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी नमस्ते कोरबा। एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल...

More Articles Like This

- Advertisement -