*संवाददाता :- सुमित जालान*
*मरवाही विधानसभा में भाजपा के प्रणव कुमार मरपच्ची ने जीत का लहराया परचम..*
*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। अब जीत के अकड़े सामने आने लगे हैं। जिले की मरवाही विधानसभा सीट प्रदेश की अहम सीटों में एक है। इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के डॉ के के ध्रुव विधायक थे।
लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी के प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची ने जीत का परचम लहराया है। उन्होने कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक के के ध्रुव को 12,739 मतों से हराया है। प्रणव कुमार मरपच्ची कुल 51,960 वोट मिले हैं। वही दुसरे नंबर पर जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब राज को कुल 39882 वोट मिले हैं। वही कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव 39221 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर अमित बेक ने प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा सीट पर JCCJ प्रत्याशी अजीत जोगी ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 74041 वोट मिले थे और उनका मुकाबला BJP प्रत्याशी अर्चना पोर्ते से था। 2020 में अजित जोगी का निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस ने केके ध्रुव को प्रत्याशी बनाया। BJP ने गंभीर सिंह को मैदान में उतारा, जबकि जेसीसीजे ने किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया। उपचुनाव में कांग्रेस को 83372 वोट, जबकि भाजपा को 45240 वोट मिले थे।
नमस्ते कोरबा समाचार के संवाददाता ने मरवाही क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक से चर्चा की,
1. सवाल: इस बड़े अंतराल से जीत का श्रेय आप किसे देना चाहते हैं?
जबाव: जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और मरवाही की देवतुल्य जनता को देना चाहता हूं।
2. सवाल : राज्य बनने के बाद पहली बार मरवाही में भाजपा का विधायक आया है मरवाही के विकास के लिए आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी।
जवाब : मरवाही विधानसभा में विकास की अपार संभावनाएं हैं और बहुत सारे काम करने हैं. हमारा प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा रहेगा इसके साथ-साथ जनता की समस्त आवश्यकताओं को पूरा करना हमारा प्रयास रहेगा।