रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक 32 वर्षीय युवक का दर्दनाक अंत

Must Read

रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक 32 वर्षीय युवक का दर्दनाक अंत

नमस्ते कोरबा  :- मानिकपुर चौकी अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक 32 वर्षीय युवक का दर्दनाक अंत हो गया। मृतक की लाश रेल पटरियों के बीच दो भागों में विभाजित अवस्था में पाई गई है। मृतक की पहचान अमरैयापारा निवासी दीनू कंवर के रुप में की गई है,जो पेशे से हलवाई का काम करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया,कि दीनू आदतन शराबी था और हर वक्त नशे में चूर रहता था। शायद नशे में होने की वजह से ही वो ट्रेन की चपेट में आया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

लोगों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला

 कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला नमस्ते कोरबा : शहर के...

More Articles Like This

- Advertisement -