Tuesday, February 10, 2026

“बालको में भक्ति का महासंगम: श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल”

Must Read

“बालको में भक्ति का महासंगम: श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल”

नमस्ते कोरबा : सेक्टर-5 बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा के दौरान आचार्य द्वारा श्रीराम और भरत मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी भगवान की आस्था से जुड़े हुए हैं और ऐसे सभी आयोजनों में शामिल होने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद बालको क्षेत्र सहित पूरे शहरवासियों पर बना रहे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति कायम रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और आरती में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

Read more :- सूने मकान में चोरी का खुलासा, मां-बेटे गिरफ्तार,11 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद

कच्ची शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नकटीखार के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टरेट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बांगो जलाशय में ठेका व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी मछुआरों का प्रदर्शन, 22 समितियों ने सौंपा ज्ञापन

बांगो जलाशय में ठेका व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी मछुआरों का प्रदर्शन, 22 समितियों ने सौंपा ज्ञापन नमस्ते कोरबा। मिनीमाता हसदेव...

More Articles Like This

- Advertisement -