लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए ज़िला कोरबा में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम,सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट 

Must Read

लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए ज़िला कोरबा में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम,सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट

नमस्ते कोरबा : कोरबा में मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतगणना आई टी कॉलेज झगरहा में किया जाना है,जिसके लिये पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

500 पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम। 

त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जा रहा है। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।

शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे में भी लगायी गई पुलिस ड्यूटी।

पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की आई टी कॉलेज मार्ग में बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट

1. नकटीखार से दादर रोड, सुभाष चौक की ओर।

2. झगरहा तिरहा से कोरकोमा, गोढ़ी रोड, उरगा होते हुए।

3. रिस्दी चौक से सीएसईबी चौक, राताखार से सर्वंमंगला होते हुए।

4. उरगा चैक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला होते हुए कुसमुण्डा , बालको।

5. बरमपुर से सीतामढ़ी होते हुए कुसमुण्डा, कटघोरा की ओर

*पार्किंग पॉइंट*

1. रिस्दी चौक के पास पार्किंग

2. झगरहा चौक के पास

3. आईटी कॉलेज तिराहा के पास।

4. नकटीखार तिराहा के पास।

5. भालू सटका के पास।

6. आईटी कॉलेज के अंदर पार्किंग।

Read more:-Korba braking :- बुधवारी बाजार के होटल में सिलेंडर फटा,आग लगने से पास की दुकानें जलकर स्वाहा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

**वह बचपन वाला 15 अगस्त… जब तिरंगा, लड्डू और स्कूल की घंटी ही सबसे बड़ी खुशी थी**

 **वह बचपन वाला 15 अगस्त… जब तिरंगा, लड्डू और स्कूल की घंटी ही सबसे बड़ी खुशी थी** नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -