लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू

Must Read

लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू

NAMASTE KORBA: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होगा।

औद्योगिक नगरी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग निवासरत हैं। महापर्व को लेकर उनमें उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ घाटों में साफ सफाई के साथ व्यापक तैयारियां की गई हैं।छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।

इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। यह व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है। इसमें 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रख जाता है।

छठ पूजा का व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल उपवास रखते हैं। इस पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से हो जाती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि को प्रात: सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।खरना यानी लोहंडा छठ पूजा का दूसरा दिन होता है।

इस साल खरना 18 नवंबर को है। इस दिन का सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। तीसरे दिन व्रती और उनके परिवार के लोग घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -