खुलेआम सड़क पर छलक रही शराब, कब शिफ्ट होगी दुकान? मंत्री के निर्देश के बाद भी इंतजार

Must Read

खुलेआम सड़क पर छलक रही शराब, कब शिफ्ट होगी दुकान? मंत्री के निर्देश के बाद भी इंतजार

नमस्ते कोरबा :- पुराना कोरबा शहर इन दिनों एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यहां मुख्य सड़क और आसपास की गलियां धीरे-धीरे मयखाने में तब्दील होती जा रही हैं। शराब दुकान से शराब खरीदने के बाद कई लोग दुकान परिसर, सड़क किनारे और आसपास की गलियों में ही डिस्पोजल में शराब उड़ेलकर बैठ जाते हैं और खुलेआम शराबखोरी करते हैं। यह नजारा किसी एक दिन का नहीं बल्कि लगभग हर दिन देखने को मिल रहा है।

दिन भर लोग इस तरह सड़क और गलियों में शराब पीते दिखाई देते हैं। शराब पीने के बाद बोतलें, शीशियां और डिस्पोजल वहीं फेंक दिए जाते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मना करने पर शराबियों द्वारा विवाद भी किया जाता है। वहीं शराब दुकान के कर्मचारियों की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस कारण से क्षेत्र के रहवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और स्थिति दिन-प्रतिदिन अधिक गंभीर होती जा रही है।

मंत्री ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश

समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने हाल ही में प्रदेश के आबकारी मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर तीसरी बार अपनी पीड़ा व्यक्त की। इसके बाद 14 फरवरी को मंत्री देवांगन ने जिला आबकारी अधिकारी को शराब दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अब लोगों की निगाहें आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई जल्द होगी या फिर यह मामला कछुआ चाल से ही आगे बढ़ेगा।

आउटर में शिफ्ट करने की मांग

स्थानीय नागरिकों का सुझाव है कि शहर से लगे आउटर क्षेत्रों में सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है, जहां अवैध कब्जे भी हो रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग यदि पहल करे तो वहां एक भवन बनाकर शराब दुकान को शिफ्ट किया जा सकता है। इससे शहर के मुख्य इलाके में फैल रही अव्यवस्था और लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

फिलहाल, शहर के बीचों-बीच खुलेआम हो रही शराबखोरी से आम लोग परेशान हैं और मंत्री के निर्देश के बाद अब जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Read more :- KORBA:अंततःपुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई*कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की सख्ती*

*घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई*कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की सख्ती* नमस्ते कोरबा : कलेक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -