कोरबा में हुआ ‘साड़ी वॉक थान’ का अनूठा आयोजन: बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा

Must Read

कोरबा में हुआ ‘साड़ी वॉक थान’ का अनूठा आयोजन: बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा

नमस्ते कोरबा :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कोरबा शाखा द्वारा पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने हेतु एवं घरेलू महिलाओं को पैदल चलने के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण के लिए ‘साड़ी वॉक थान’ का अनूठा आयोजन किया गया। महिलाओं में पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली ,फिट रहने और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया जिसमें कोरबा शहर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

‘साड़ी वॉक थान’ की शुरुआत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा विहार समिति के टैगोर उद्यान से मुख्य मार्ग होते हुए सीएसईबी चौक से वापस टैगोर उद्यान तक रखा गया, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कोरबा शाखा की सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन  का उद्देश्य कोरबा की महिलाओं को एकत्रित करना था एवं उन्हें हमारे भारतीय पारंपरिक पोशाक साड़ी के महत्व से भी अवगत कराना था, महिलाएं साड़ी में भी हर कार्य कर सकती हैं इसलिए इस‘साड़ी वॉक थान’आयोजन किया गया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के...

More Articles Like This

- Advertisement -