कोरबा पुलिस की अनोखी होली,जो बनी शहर और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

Must Read

कोरबा पुलिस की अनोखी होली,जो बनी शहर और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

नमस्ते कोरबा :- कोरबा पुलिस ने प्रशांति वृद्धाश्रम में होली के अवसर पर बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ त्याेहार मनाया। गुलाब की पंखुड़ियां व फूलों से होली खेली गई। कोरबा पुलिस की ओर से वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया गया। उनके साथ बैठकर पुलिस स्टाफ ने भोजन किया। इस दौरान सर्वमङ्गला पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी विभव तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित थे। एएसआई विभव तिवारी ने बताया कि होली का त्योहार रंगों का पर्व है जिसमें प्रेम और भाईचारे का संदेश है।

उन्हाेंने कहा कि त्योहार पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है। उनके पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रशांति वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजन अपने परिजनों, घर-परिवार से वर्षों से दूर रहकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनको एक बेटे की तरह होली के त्यौहार की खुशियां देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार ने उनके बीच पहुंचकर होली का त्यौहार मनाया। उनके साथ फूलों की होली खेली गई। बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनके साथ लजीज भोजन का स्वाद लेकर हमने काफी आत्मसंतुष्टि महसूस की है।

तिवारी ने कहा कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी संवेदना होती है, अपराधियों के लिए सख्त पुलिस समय-समय पर अपने नाते-रिश्ते, मानवता को निभाने में भी पीछे नहीं रहती। समय-समय पर सोशल पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करते रहते हैं ताकि आम जनता के बीच पुलिस का बेहतर पक्ष भी उजागर हो।

Read more:- होली के दिन बुधवारी बाजार में खुले में बिका नॉनवेज, सफाई न होने से व्यापारी परेशान

*महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का कोरबा प्रवास 16 एवं 17 मार्च को*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा… हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत, देखिए यह दिलचस्प वीडियो

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा... हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत,...

More Articles Like This

- Advertisement -