*कोरबा पुलिस ने वर्ष 2025 से अब तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल किया बरामद*

Must Read

*कोरबा पुलिस ने वर्ष 2025 से अब तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल किया बरामद*

नमस्ते कोरबा : कोरबा पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत एवं संवेदनशील प्रयासों के अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है।

बरामद किए गए व्यक्तियों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

12 बालक

29 बालिकाएं

41 पुरुष

58 महिलाएं

कोरबा पुलिस द्वारा बरामद सभी व्यक्तियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस कार्य में जिले के समस्त पुलिस थानों की सक्रिय भागीदारी रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति लापता होता है तो उसकी सूचना शीघ्र निकटतम थाना को दें, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नाग-नागिन का ‘प्रेम नृत्य’ वायरल, आधे घंटे तक जुटी रही भीड़

कोरबा में नाग-नागिन का ‘प्रेम नृत्य’ वायरल, आधे घंटे तक जुटी रही भीड़ नमस्ते कोरबा :  शहर के सरदार वल्लभभाई...

More Articles Like This

- Advertisement -