कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता, आखिर खोज निकाला मृत न्यूज़ एंकर का कंकाल

Must Read

कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता, आखिर खोज निकाला मृत न्यूज़ एंकर का कंकाल

नमस्ते कोरबा  :- आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी करते हुए आज सुबह से पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम तथा अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा न्यूज़ एंकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा खुदाई शुरू की गई थी जहां लगभग 20 फीट खोदने के बाद न्यूज़ एंकर का कंकाल बरामद कर लिया गया है, पुलिस द्वारा अब आगे की कार्रवाई की जाएगी ताकि मुजरिमों को सजा मिल सके,

भवानी मन्दिर के सामने सड़क को खोदने का काम नए सिरे से शुरू किया गया। दूसरे दिन मौके से बोरी में बंध शव के अवशेष प्राप्त हुए है। इस नजारे को मीडिया के केमरों ने कैद किया।

दर्री सीएसपी रोबिनसन गुरिया और कुसमुंडा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के साथ रायपुर की एक टीम भी इस काम मे जुटी हुई थी। आखिरकार इस बार उनके खाते में सफलता आई। इससे पहले फोरलेन की खुदाई के लिए पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में आवेदन दिया था जिस पर वहां से अनुमति प्राप्त हुई। प्रकरण में गिरफ्तार किए गए मधुर साहू व सहयोगियों के द्वारा इसी जगह पर सलमा का शव दफनाए जाने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इस आधार पर मौके पर सड़क खुदाई की गई। पिछले महीने इसी प्रकरण में प्राथमिक जानकारी हासिल होने पर पुलिस ने कोहड़िया इलाके में भी सड़क के किनारे खुदाई का काम किया था। जबकि किसी प्रकार के परिणाम नहीं मिलने पर टेक्निकल मशीन के माध्यम से भी आसपास के हिस्से की जांच पड़ताल कराई गई। नई जानकारी के आधार पर सलमा का कंकाल तलाशने का काम किया गया। । कंकाल प्राप्त होने के आधार पर पुलिस इस मामले में सबूतों के साथ अगली कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ेगी।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल **शांति देवी मेमोरियल के आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -