Saturday, February 14, 2026

कोरबा में वट सावित्री पूजा के लिए जुटी सुहागिनों की भीड़,महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना

Must Read

कोरबा में वट सावित्री पूजा के लिए जुटी सुहागिनों की भीड़,महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना

नमस्ते कोरबा :- कोरबा में सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा मना रही हैं. बरगद के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में विवाहित महिलाएं जुटी और पूजा अर्चना की. महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की.स्त्रियों के लिए उनके सुहाग का क्या अर्थ होता है ये सिर्फ एक विवाहित स्त्री ही समझ सकती है.

पूजा कर रही महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा का सनातन धर्म में एक विशेष महत्व होता है. उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को माताएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए विधि विधान से ये पूजा करतीं हैं.

वट सावित्री की पूजा की शुरुआत देवी सावित्री से ही हुई थी. जिन्होंने मृत्यु के देव यम से अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी. देवी सावित्री ने अपने तपोबल से अपने मृत सुहाग को यमराज से वरदान लेकर उन्हें पुनर्जीवन प्रदान किया था.

Read more:- सांसद ज्योत्सना महंत के जीतने की मनाई गई खुशी,बांटी गई मिठाईयां की गई जमकर आतिशबाजी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -