कोरबा,चांपा मुख्य मार्ग पर हादसे को न्योता, ओवरब्रिज पर उखड़ा स्ट्रीट लाइट खंभा बना जानलेवा 

Must Read

कोरबा,चांपा मुख्य मार्ग पर हादसे को न्योता, ओवरब्रिज पर उखड़ा स्ट्रीट लाइट खंभा बना जानलेवा

नमस्ते कोरबा :- कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-149B के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटाढ़ी के ओवरब्रिज के ऊपर एक गंभीर खतरा बना हुआ है। यहां सड़क दुर्घटना में उखड़ा स्ट्रीट लाइट का खंभा पुल की रेलिंग में फंसा हुआ है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

खंभा न तो पूरी तरह हटाया गया है और न ही उसे सुरक्षित तरीके से बांधा गया है। रात के समय अंधेरे में यह खंभा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, न ही बिजली विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन ने इसे हटाने की जिम्मेदारी ली है। सवाल यह उठता है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उखड़े हुए स्ट्रीट लाइट खंभे को हटाकर यातायात को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।

Read more :- सीएम कार्यक्रम में अव्यवस्था से आक्रोशित पत्रकार, धूप में बैठने को मजबूर होने पर किया कार्यक्रम का बहिष्कार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रजगामार की मासूम की हत्या का खुलासा, शव मिलने के 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस,देखिए क्या कहा पूरे मामले पर पुलिस...

रजगामार की मासूम की हत्या का खुलासा, शव मिलने के 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस,देखिए क्या...

More Articles Like This

- Advertisement -