कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा में कबाड़ियों की आई शामत,अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,पुलिस और निगम की संयुक्त कार्यवाही

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा में कबाड़ियों की आई शामत,अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,पुलिस और निगम की संयुक्त कार्यवाही

नमस्ते कोरबा :- मानिकपुर मुड़ापार रामनगर,अमरियापारा मुख्य मार्ग पर संचालित एक कबाड़ दुकान के खिलाफ शनिवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। व्यापारी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर बेजा कब्जा से मुक्त कराया गया,

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कबाड़ व्यवसायियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कबाड़ के व्यवसाय कर रहे व्यक्ति के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटाया गया, इस दौरान नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है और शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही जारी है, उन्होंनेे बताया कि बायपास रोड रामनगर मोड़ से आम रोड तक संचालित कबाड़ दुकान को हटाने के संबंध में सुशासन त्यौहार में शिकायत मिली थी।

इसके आधार पर तनवीर खान को पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की और सड़क से लगे सामान को नहीं हटाया। इसके बाद पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की,

Read more:- पाइप लाइन में लीकेज से नाली का दूषित पानी पहुंच रहा है घरों में,वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर का मामला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -